Nothing Ear (3) लॉन्च: नए फीचर्स, Super Mic और शानदार बैटरी के साथ

(Nothing ने लॉन्च किया नया फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स – जानें स्पेक्स, फीचर्स और भारत में संभावित कीमत)

नई दिल्ली — 6 अक्टूबर 2025 को Technology Brand “Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप Nothing Ear (3) ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे “नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस” के नाम से पेश किया है। पारदर्शी (transparent) डिज़ाइन, बेहतर Active Noise Cancellation और खास Super Mic फीचर इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट्स हैं। यह पिछले मॉडल्स के मुकाबले कई मायनों में बेहतर और उन्नत तकनीक से लैस है। विशेष रूप से ऑडियो क्वालिटी, माइक्रोफोन फीचर्स और बैटरी परफॉर्मेंस में कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। taazanews24x7.com

नए nothing Earbuds 3 और उनके चार्जिंग केस का डिज़ाइन 2023 में लॉन्च हुए ईयर 2 से काफी मिलता-जुलता है, परन्तु कंपनी का कहना है की यह केस पूरी तरह से रीसायकल किये गए एनोडाइज्ड एल्युमीनियम से बना है। नए Nothing Earbuds 3 के चार्जिंग केस में सुपरमाइक नामक एक माइक्रोफोन और टॉक बटन भी है।

Nothing कंपनी का कहना है कि वह ईयरबड्स 3 में “अधिक टिकाऊपन और premium finishing के लिए” Metal parts का इस्तेमाल किया गया है, और उसमें ultra-slim डिज़ाइन के लिए ईयरबड्स में “धातु के एंटीना को भी फिर से डिज़ाइन” किया गया है। कंपनी ने इसमें एक ख़ास बदलाव किया है वह है Charging case में लगा Microphone और Talk Button, जिसका उपयोग कैसे होगा ये अभी clear नहीं है, क्या यह सिर्फ़ एक स्मार्ट असिस्टेंट को बुलाने के लिए होगा, या ईयर 3 का चार्जिंग केस DJI और Insta360 की तरह वायरलेस माइक का भी काम करेगा? साथ ही नए वायरलेस ईयरबड्स के प्रदर्शन, performance & pricing संबंधी विवरण 18 सितंबर, 2025 को सुबह 8 बजे तक आ सकती है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ईयरबड्स 3 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी द्वारा share की गई एक Teaser image से पता चलता है कि कंपनी इस बार अपनी पुराने traditional design पर ही टिकी रहेगी। नए Earbuds के Black Shed के साथ-साथ कई अन्य रंगों में आने की उम्मीद है। Nothing के सिग्नेचर लुक को जारी रखते हुए एक Semi Transparent Stem डिज़ाइन और शोर भरे वातावरण में बेहतर सुनाई देने के लिए अपग्रेडेड ANC (एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन) के साथ आ रहा है । Earbuds को एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक और केस के साथ 36 घंटे तक चलने वाली बेहतर बैटरी लाइफ की भी संभावना है।

Nothing अपने latest true wireless earbuds Nothing ear 3 को भारत में 18 सितंबर, 2025 को लॉन्च कर सकती है। अपने पारदर्शी डिज़ाइन और balance Audio के लिए जानी जाने वाली, कंपनी से लोगो को सुधार करते हुए बेहतर साउंड, बैटरी और फीचर्स की उम्मीद है।

डिजाइन और लुक

Nothing ने अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए Ear (3) को भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया है। चार्जिंग केस एल्यूमीनियम रिकॉल्ड मटेरियल से बना है और इस पर नया “Talk” बटन मौजूद है। इस बटन के जरिए Super Mic को एक्टिव किया जा सकता है, जो कॉल्स और वॉइस नोट्स की ऑडियो क्वालिटी को काफी हद तक सुधारता है।

ऑडियो और Noise Cancellation

  • 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स
  • Adaptive ANC जो 45 dB तक शोर कम कर सकता है
  • LDAC और Bluetooth 5.4 सपोर्ट
  • 600 मिलीसेकंड में रियल-टाइम नॉइज़ एनालिसिस

इन फीचर्स के चलते Nothing का दावा है कि Ear (3) पहले के मॉडल्स से ज्यादा क्लीन और बैलेंस्ड साउंड देगा।

बैटरी और चार्जिंग

  • हर ईयरबड में 55 mAh बैटरी
  • एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक
  • केस सहित कुल बैटरी बैकअप 38 घंटे तक
  • 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग = 10 घंटे प्लेबैक
  • वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Nothing Earbuds 3 की भारत में अनुमानित price

कीमत की बात करें तो शुरुआत जांच के अनुसार, भारत में नथिंग ईयर 3 की कीमत लगभग 11,999 रुपये तक होने के उम्मीद है। आपको याद होगा Nothing कंपनी ने ईयर 2 को 2023 में इसी कीमत पर लॉन्च किया था। इस कीमत के कारण Nothing Earbuds premium mid-range श्रेणी में आते हैं और सीधे तौर पर इसका मुकाबला Samsung Galaxy Buds 3 जैसे Earbuds से होगा।

इंडिया में Online कहाँ से खरीद सकते है:- Nothing Earbud 3 Online Flipkart और Amazon के साथ-साथ कुछ चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स पर भी Offline उपलब्ध रहेगा । कंपनी के तरफ से बिक्री की तारीख अभी तय नहीं किया गया है।

Leave a Comment