India vs Pakistan Asia Cup 2025 Highlights

भारत बनाम पाकिस्तान Highlights, एशिया कप 2025: स्पिनरों और सूर्यकुमार की मदद से भारत ने दुबई में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की

IndiaVsPakistan Match Highlights, Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत ने ने रविवार को दुबई में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से पाकिस्तान को 25 गेंद शेष रहते बिना ज्यादा मेहनत किये हरा दिया और एशिया कप में ग्रुप ए में शीर्ष पर अपनी जगह पक्की कर ली, जिसमे कप्तान सूर्यकुमार यादव के 47* और कुलदीप यादव के तीन विकेटों की मदद से 128 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

जिस बहुप्रतीक्षित मैच का इंतज़ार India और Pakistan के क्रिकेट प्रेमिओ को था वह भारत के लिए इतना आसान मैच होगा किसी ने सोचा नहीं  था। मैच में पहले ही ओवर से भारत का दबदबा देखने को मिला, और कुलदीप यादव की बाएँ हाथ की स्पिन ने शुरुआत में ही पाकिस्तान को मुश्किल में दाल दिया और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संयमित कप्तानी पारी खेलकर उनकी परेशानी और बढ़ा दीं। भारतीय गेंद बाज लगातार पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे, खासकर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के द्वारा लेकिन साझेदारियों की कमी के कारण पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 127 रन पर सिमट गयी। अंत में शाहीन शाह अफरीदी के कैमियो ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यह पावर हिटर्स की जोड़ी भी भारीतय गेंदबाजों के सामने बेअसर दिखी। अभिषेक शर्मा ने 31(13) के साथ ट्विनिंग सेट किया और फिर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के शानदार नाबाद 47* रन की बदौलत टीम ने 25 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Abhishek Sharma अपना आक्रमण जारी रखा और Shaheen Afridi की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, उसके बाद अयूब की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। इसके बाद, 31 रन 13 गेंदों पर बनाकर आती हुई धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। इसके बाद Tilak Verma और Suryakumar Yadav ने पारी को संभाला और स्पिन के खतरे को कम किया। तिलक ने नौवें ओवर में बाउंड्री हासिल की, जबकि Suryakumar ने एक शानदार बैक-कट लगाया। तिलक को 30 के स्कोर पर आसान कैच छूटने पर से मोहम्मद नवाज़ की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और 31 के स्कोर पर अयूब का शिकार बन गए।

Suryakumar ने दमदार शॉट्स लगाकर टीम को आगे बढ़ाया और Shivam Dube ने 90 मीटर का छक्का लगाकर आतिशी पारी खेली। भारतीय कप्तान ने एक शानदार स्वीप के साथ जीत पक्की की और 37 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह उन्होंने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की।

Dubai International Stadium Asia Cup 2025 के छठे मैच में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। Jasprit Bumrah और Hardik Pandya ने शुरुआत में ही आक्रामक खेलते हुए भारत ने पहले दो ओवरों में ही पाकिस्तान की स्थिति ख़राब कर दिया। Hardik ने अपनी मैच की पहली ही गेंद पर Sam Ayub को आउट कर दिया और फिर Jasprit Bumrah ने मोहम्मद हारिस को आउट किया। एक Review की वजह से Fakhar Zaman एक नजदीक के LBW कॉल से बच गए। जब Fakhar Zaman और Sahibzada Farhan भारत से मैच छीनने की कोशिश कर रहे थे, तभी Axar Patel ने अपने खतरनाक आक्रामक गेंदबाजी से  बाएं हाथ के जमान को आउट कर दिया और पाकिस्तान की पूरी टीम को 3 विकेट पर समेट दिया। Fakhar और Farhan ने पाकिस्तान की पारी को संभालाते हुए और Powerplay की समाप्ति पर 6/2 से 42/2 पर पहुंचाया।

पाकिस्तान की हालत ख़राब थी, लगातार विकेट गिरते जा रहे थे।  Kuldeep भी इस क्रम में शामिल होते हुए दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। उन्होंने Catch&bold का एक मुश्किल मौका गँवा दिया लेकिन अगली ही गेंद पर Hasan Nawaz को आउट करके अपनी गलती भी सुधार ली। और उसकेबाद अगली ही गेंद पर उन्होंने Md. Nawaz को LBW आउट कर दिया, Review लिया लेकिन बच नहीं पाया। Sahibzada Farhan ने 44 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेलकर मैच को संभाला, लेकिन Kuldeep Yadav का तीसरा विकेट लेने के बाद, बस कुछ ही समय में उनकी पारी सिमट गई। Asia Cup Group A में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तब विवाद में बदल गया, जब टॉस के समय, भारतीय कप्तान Suryakumar ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान Salman Ali आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। जैसे ही रवि शास्त्री ने दोनों कप्तानों का परिचय कराया, सूर्यकुमार ने हाथ बढ़ाने से इनकार कर दिया।

IND vs PAK, Asia Cup 2025 मैच विवरण:

स्थान: Dubai International Cricket Stadium, UAE

दिनांक: 14 September 2025

समय: रात 8:00 बजे IST

India vs Pakistan: T20 मैचों में आमने-सामने

खेले गए: 13

भारत जीता: 10

पाकिस्तान जीता: 3

दुबई में आमने-सामने

खेले गए: 3

भारत जीता: 1

पाकिस्तान जीता: 2

निष्कर्ष

एक धमाकेदार मुकाबले के लिए मंच तैयार है भारत पाकिस्तान मुकाबले के लिए और दोनों टीमें भी पूरी तरह से तैयार और संतुलित दिख रही हैं। जैसा की अब तक का दुबई क्रिकेट स्टेडियम का रिकॉर्ड रहा है, जो भी टीम 180 से ज़्यादा का स्कोर जीत का स्कोर करेगी उसकी जीत की सम्भावना बढ़ जाएगी, लेकिन ओस इस समीकरण को बदल सकती है और दूसरे हाफ़ में रन बनाने की संभावना काम रहेगी। इस प्रतिद्वंद्विता को लेकर दोनों देसो के क्रिकेट प्रेमियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ hai, बातचीत और जाँच-पड़ताल चल रही है।

2 thoughts on “India vs Pakistan Asia Cup 2025 Highlights”

Leave a Comment