विकसित भारत बिल्डथॉन 2025: पंजीकरण, अंतिम तिथि, थीम और पुरस्कारभारत सरकार ने विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 की शुरुआत की है, जो छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की इनोवेशन प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य है युवाओं को नवाचार, समस्या-समाधान और डिज़ाइन थिंकिंग की दिशा में प्रोत्साहित करना। शिक्षा मंत्रालय, अटल नवाचार मिशन (AIM) और नीति आयोग इस पहल के प्रमुख साझेदार हैं।
भारत में सबसे बड़े छात्र नवाचार आंदोलनों में से एक, विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 है, जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन (AIM), नीति आयोग और AICTE के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को रचनात्मक बनने, सहयोग करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के यथार्थवादी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टिकोण “विकसित भारत @2047” पर आधारित है जो जमीनी स्तर पर नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 13 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय लाइव बिल्डथॉन होगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। देश भर के छात्र एक साथ इसमें भाग लें सकेंगे, जिससे यह अपनी तरह का पहला आयोजन बन जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल व्यावहारिक, अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों को एक वैश्विक मान्यता मंच पर एक साथ लाएगी।
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 क्या है?
यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच और नवाचार क्षमता दिखाने का मंच देती है। इसके ज़रिए छात्र स्थानीय और राष्ट्रीय समस्याओं के लिए व्यवहारिक समाधान विकसित करेंगे।
इस कार्यक्रम का लक्ष्य है भारत को वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” बनाने की दृष्टि को मजबूत करना।
Viksit Bharat Buildathon 2025 Registration प्रक्रिया
- पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर किया जा रहा है।
- प्रत्येक स्कूल कई टीमें पंजीकृत कर सकता है।
- एक टीम में 5-7 छात्र और 1 शिक्षक-मेंटर अनिवार्य होगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण तिथियाँ
| चरण | गतिविधि | तिथि |
| लॉन्च | कार्यक्रम की शुरुआत | 23 सितंबर 2025 |
| पंजीकरण | आवेदन की अवधि | 23 सितंबर – 6 अक्टूबर 2025 |
| तैयारी व मेंटरिंग | स्कूल-स्तर पर तैयारी | 6 – 12 अक्टूबर 2025 |
| राष्ट्रीय लाइव बिल्डथॉन | इनोवेशन गतिविधि | 13 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम सबमिशन | वीडियो/फोटो जमा | 14 – 31 अक्टूबर 2025 |
| मूल्यांकन | विशेषज्ञ समीक्षा | नवंबर–दिसंबर 2025 |
| परिणाम | विजेताओं की घोषणा | जनवरी 2026 |
नोट: पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है।
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 की थीम (Themes)
प्रतिभागियों को अपनी परियोजनाएँ चार प्रमुख विषयों पर आधारित करनी होंगी:
- आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat)
- स्वदेशी (Swadeshi)
- वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local)
- समृद्धि (Samriddhi)
छात्रों के लिए Elegibility और Rules
- केवल कक्षा 6 से 12 के छात्र भाग ले सकते हैं।
- एक स्कूल से एक से अधिक टीम भाग ले सकती हैं।
- सबमिशन में विचार (Concept), प्रोटोटाइप, वीडियो या फोटो शामिल हो सकते हैं।
Viksit Bharat Buildathon 2025 में भागीदारी कैसे करें?
- vbb.mic.gov.in पर जाएँ।
- स्कूल और टीम की जानकारी भरें।
- शिक्षक-मेंटर को नामांकित करें।
- निर्धारित थीम पर प्रोजेक्ट तैयार करें और समय पर जमा करें।
पुरस्कार और अवसर
- सभी प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाणपत्र मिलेगा।
- शीर्ष 10,000 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाएगी।
- विजेता टीमों को कॉर्पोरेट साझेदारी, संसाधन और मेंटरशिप का अवसर मिलेगा।
राज्यों की भागीदारी और विशेष पहल
- उत्तर प्रदेश सबसे अधिक नामांकन सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय है।
- मध्य प्रदेश में AIC π-Hub (इंदौर) छात्रों को मार्गदर्शन और मेंटरशिप देगा।
- दूरदराज़ व आदिवासी इलाकों के छात्रों की अधिक भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निष्कर्ष: विकसित भारत की ओर युवा नवाचार
“विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय नवाचार आंदोलन है। यह पहल छात्रों को उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने का अवसर देती है। अगर सही दिशा और समर्थन मिला, तो यह कार्यक्रम भारत को नवाचार की शक्ति से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
👉 यदि आपने अब तक पंजीकरण नहीं किया है तो तुरंत vbb.mic.gov.in पर आवेदन करें। अंतिम तिथि आज यानी 6 अक्टूबर 2025 है।