Tesla Company के Ceo Elon Musk द्वारा लगभग 1 अरब डॉलर मूल्य के 25 लाख से ज़्यादा शेयर खरीदने का खुलासा हुआ है, जिससे टेस्ला के शेयर के दाम बढ़ने लग गए है और 8% की बढ़ोतरी सोमवार 15 सितम्बर को देखने को मिली। taazanews24x7.com
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी के शेयरों में भी सुबह के कारोबार में 5% से ज्यादा को बढ़ोतरी हुई है।
एक Regulatory Filling के हवाले से पता चला है, Elon Musk अलग अलग मात्रा में अलग अलग कीमत में शुक्रवार को शेयर खरीदे। बाज़ार में मस्क के इस कदम को सांकेतिक रूप से भविस्य में कंपनी में अरबपतियों के आत्मविश्वास को बढ़ानेवाला बताया जा रहा है।
इस महीने के शुरुआत में टेस्ला कंपनी ने Elon Musk के लिए एक ऐसे वेतन के प्रस्ताव को पास किया जिसके तहत अगले दसक तक अगर वे निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेते है तो वे दुनिया के पहले खरबपति बन जायेंगे।
Tesla Company ने एक Regulatory Filling में कहा की अगर कंपनी कुछ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लेती है जिसमें कार उत्पादन, शेयर मूल्य और ऑपरेटिंग प्रॉफिट शामिल है, तो Musk को कंपनी के मूल्य का 12 % शेयर एक दर्जन अलग अलग पैकजों में देगी। अगर इस प्रस्ताव को शेयरधारको द्वारा मंजूरी दे दी जाती है, तो इस नए वेतन पैकेज से मस्क दुनिया के पहले खरबपति बन सकते है, जिससे पहले से अत्यधिक मुआवजे के लिए जाने जाने वाले देश में अत्यधिक वेतन का एक नया स्तर स्थापित होगा। लेकिन लक्ष्य अत्यधिक है, और भुगतान भी शेयर में होगा नगद में नहीं।
Musk को अपना पहला Package जो की कंपनी मूल्य के 1% Share को प्राप्त करने के लिए, निवेशको को यह भरोसा देना होगा की Tesla Company की कीमत 2 Trillion Dollar है, जो आज के मूल्यांकन से दोगुना है और इसकेअलावा उन्हें कई अन्य मुश्किल लक्ष्यों को भी हासिल करना होगा। टेस्ला के बाजार मूल्य को 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाना होगा, जो की दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप निर्माता कंपनी NVIDIA, के बाजार मूल्य से दोगुना है, तभी उन्हें सभी मंजूर शेयर ले पाएंगे और दुनिया के पहले खरबपति व्यक्ति बन पाएंगे। te
जैसा की इस साल टेस्ला की बिक्री में गिरावट देखने को मिला, जिसका मुख्या कारण मस्क का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ जुड़ाव को लेकर हुई प्रतिक्रिया है। टेस्ला को Detroit की बड़ी Automakers कंपनियों और विशेष रूप से चीन की कंपनियों से तीव्र प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
टेस्ला कंपनी के निवेशको को भविस्य को लेकर चिंता बढ़ गयी है, जिसका मुख्या कारण मस्क का वाशिंगटन में अत्यधिक समय बिताने और उनके के राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर अमेरिकी सरकार के आकार को कम करने की ट्रम्प प्रशासन की कोशिशों में सबसे प्रमुख अधिकारियों में से एक बनने के बाद और बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की घटती मांग है।
टेस्ला ने नए वेतन पैकेज पर मतदान करने के लिए, 6 नवंबर को अपनी Anual शेयरधारकों की बैठक आयोजित करने वाली है।
शुक्रवार को, टेस्ला बोर्ड के अध्यक्ष Robin Denholm ने उन चिंताओं को खारिज कर दिया जो कि मस्क की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने ने से बिक्री को प्रभावित हुआ है था और कहा कि व्हाइट हाउस में कई महीनों के बिताने के बाद मस्क कंपनी में “मुख्य भूमिका” में वापस आ गए हैं।
Tipranks.com के अनुसार, विश्लेषक इस शेयर को लेकर असमंजस में हैं और वॉल स्ट्रीट पर यहाँ से लगभग 20% की गिरावट का अनुमान आम सहमति द्वारा लग रहा है। हालाँकि, कई लोग लंबी अवधि को लेकर उम्मीद में हैं कि मस्क कंपनी का कायाकल्प कर सकते हैं ताकि वह स्वायत्त ड्राइविंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। साथ ही सीईओ चाहते हैं कि शेयरधारक उनकी नवीनतम कंपनी, xAI में टेस्ला के निवेश को भी मंजूरी दें।
मुख्य बिंदु
- सोमवार को एसईसी को दी गई जानकारी के अनुसार, मस्क ने शुक्रवार लगभग 1 अरब डॉलर मूल्य के 25 लाख से ज़्यादा शेयर खरीदने का खुलासा हुआ।
- Ceo ने बताया की लास्ट खुले बाजार में आखिरी शेयर की खरीदारी फरवरी 2020 में हुई थी।
- Verity data के अनुसार, यह मस्क का अब तक का सबसे बड़ा अंदरूनी अधिग्रहण है।