SSC परीक्षा विवाद एक बार फिर चर्चा में है।

देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा यह मामला सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक गूंज रहा है।

क्या है पूरा मामला?

SSC की विभिन्न परीक्षाओं में – पेपर लीक – सर्वर क्रैश – रिजल्ट में देरी – परीक्षा रद्द जैसी समस्याओं ने छात्रों को परेशान कर दिया।

छात्रों का फूटा गुस्सा

लगातार हो रही अनियमितताओं से नाराज छात्र दिल्ली, प्रयागराज और अन्य शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। #SSCExamControversy ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर बवाल

X (Twitter), Instagram औरTelegram पर छात्र अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। कई छात्रों का कहना है– “मेहनत हमारी, गलती सिस्टम की”

पेपर लीक का आरोप

कुछSSC परीक्षाओं में पेपर लीक होने के गंभीर आरोप लगे। इससे परीक्षा की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया।

सर्वर क्रैश की समस्या

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान – सिस्टम हैंग – लॉगिन फेल – टाइम लॉस जैसी दिक्कतों ने हजारों छात्रों का पेपर खराब कर दिया।

SSC की सफाई

SSC की ओर से कहा गया कि तकनीकी कारणों से समस्याएं आईं और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

सरकार की भूमिका

छात्र सरकार से – CBI जांच – पारदर्शी परीक्षा प्रणाली – दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छात्रों का भविष्य दांव पर

बार-बार परीक्षा रद्द होने से छात्रों की उम्र सीमा, करियर और मानसिक स्वास्थ्य तीनों पर असर पड़ रहा है।

आगे क्या होगा?

अब सवाल यह है— क्या SSC परीक्षा प्रणाली में सुधार होगा? या फिर छात्रों का संघर्ष और लंबा चलेगा?