Chandra Grahan in India: भारत समेत कई देशों में लगेगा चन्द्रग्रहण इस महीने,दिखेगा साल का सबसे बड़ा ‘Blood Moon’

Chandragrahan in India: इस महीने चंद्रग्रहण India समेत कई देशों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने वाला यह साल का दूसरा Chandra Grahan होगा जो 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होकर मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म हो जायेगा। इस ग्रहण की अवधि भारत में 03 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स की होगी। यह चंद्रग्रहण भारत समेत अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिन्द महासागर, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी प्रशांत महासागर आदि क्षेत्रों में भी दिखेगा।

भारत में दिखने के कारण इस Chandra Grahan का सूतक मान्य होगा। इसी दिन से ही पितृपक्ष की भी शुरुआत भी हो रही है। चंद्र ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य और धार्मिक दृष्टिकोण से कुछ चीजों पर पाबंदी होती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और इस समय सभी मंदिरो के द्वार बंद कर दिए जाते है और सभी शुभ कार्य जैसे यज्ञ, पूजा,हवन,विवाह,मूर्ति स्थापना पूर्णतः वर्जित होते हैं। सूतक काल की शुरुआत दोपहर 12:58 बजे से शुरू हो जाएगा और ग्रहण के समाप्त यानी रात 1 बज कर 26 मिनट तक रहेगा। सूतक काल के समय कुछ कार्य वर्जित होते है जैसे भोजन पकाना या खाना, नाखून काटना, बाल कटवाना,दाढ़ी बनाना या अन्य शारीरिक शुद्धिकरण के कार्य नहीं करने चाहिए।

Chandra Grahan 2025: श्राद्ध और चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2025 साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 लगने जा रहा है और इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। लोगो को पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की विशेषकृपा पाने का अवसर होता है, जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है हिंदू धर्म में।  इस समय घर-परिवार में धूप दान, हवन, तर्पण जैसे कार्य किए जाते हैं। साथ ही पितरों की आत्मशांति के लिए पिंडदान और ब्राह्मणों को भोजन भी कराया जाता है। ऐसा माना जाता है की इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद बना रहता है  तथा घर परिवार से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होती है और समृद्धि का वास् होता है।  पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से प्रारम्भ हो कर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक रहती हैं।

सूतक काल और चंद्र ग्रहण का समय:-

सूतक काल : ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले

ग्रहण काल : 7 सितंबर में रात 9:58 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर रात्रि 1:26 बजे तक रहेगा।

Leave a Comment